/22–25 दिसंबर तक गणपतिपुले में होगी अंतरराष्ट्रीय सहज योगा सेमिनार व क्रिसमस पूजा

22–25 दिसंबर तक गणपतिपुले में होगी अंतरराष्ट्रीय सहज योगा सेमिनार व क्रिसमस पूजा

नई दिल्ली (महाराष्ट्र) 11 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

द लाइफ एटरनल ट्रस्ट, मुंबई ने अंतरराष्ट्रीय सहज योगा सेमिनार एवं क्रिसमस पूजा 2025 की औपचारिक घोषणा की है।

यह पवित्र आयोजन 22 से 25 दिसंबर 2025 तक निर्मल नगरी, मालगुंड–गणपतिपुले में, माता जी श्री निर्मला देवी के दिव्य आशीर्वाद से आयोजित किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक क्रिसमस पूजा 25 दिसंबर को सम्पन्न होगी। विस्तृत कार्यक्रम एवं पंजीकरण लिंक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इस महाआयोजन के अंतर्गत साधकों के लिए महाराष्ट्र टूर 2025 भी रखा गया है, जिसमें अष्टविनायक, शिर्डी साईंबाबा मंदिर, अजंता–एलोरा गुफाएँ, पंचगनी, तापोला झील, रहुरी आश्रम सहित कई आध्यात्मिक व प्राकृतिक स्थलों का समूहिक दर्शन कराया जाएगा।

यह टूर 17 से 21 दिसंबर 2025 तक चलेगा और आईएसवाईआरएच सेंटर, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई से प्रारंभ होकर गणपतिपुले में समाप्त होगा।

इसके साथ ही, सहज योगा विश्व परिवार के लिए संगीत, वाद्य एवं नृत्य पर 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2025 तक श्री पी. के. साल्वे कला प्रतिष्ठान, वैतरणा में किया जाएगा—यह वही पावन स्थान है जिसे श्री माताजी ने स्वयं आशीर्वादित किया है।

ट्रस्ट ने देश–विदेश के सभी सहज योग साधकों से अनुरोध किया है कि वे महाराष्ट्र टूर, गणपतिपुले सेमिनार एवं वैतरणा कार्यशाला में सहभागी होकर सामूहिक आध्यात्मिक उन्नति का लाभ प्राप्त करें तथा इस सूचना को व्यापक रूप से प्रसारित करें।