नालागढ़, 14 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
उप मुख्य श्रम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), नालागढ़ में गत दिवस आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर संजय कुंभारे (उप महा प्रबंधक), नीरज कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक–HSE) सहित एचपीसीएल के सभी कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप मुख्य श्रम आयुक्त ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र की अनिवार्यता, कार्य समय प्रतिदिन आठ घंटे तथा सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे की सीमा के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि नए श्रम कानूनों के अनुसार प्रत्येक माह की सात तारीख तक कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खाते में जमा होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, नए प्रावधानों के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए वर्ष में एक बार मेडिकल चेकअप कराना अनिवार्य बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि कार्यस्थल पर पारदर्शिता और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।










