बाड़ीधार में होने वाला नवीनेह का जग इस साल तीसरी बार को टला।
सोलन( अर्की) 16 दिसंबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिला के बाड़ीधार क्षेत्र में स्थित पाँच पांडवों के ऐतिहासिक मंदिर में होने वाले नवी नेह के जग-भंडारे की तिथि को इस वर्ष तीसरी बार के लिए आगे बढ़ानी पड़ी है।
मंदिर के नव-निर्माण कार्य में लगे कारिंदों द्वारा इस बार भी अब इस की तारीख 19 दिसंबर से भी बढ़ा कर 22 दिसंबर कर दी है ।
याद रहे कि इस साल पहले इस जग को करने के लिए 26 नवंबर की तारीख घोषित की गई थी जिन्हें किन्ही कारणों से आगे बढ़ाया गया था अब 19 दिसंबर की तारीख के बाद इसे 22 दिसंबर को निर्धारित किया गया।

आयोजकों की ओर से जारी सूचना के अनुसार समस्त परगनावासियों को अवगत कराया गया है कि पहले यह परगने का जग 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया था, लेकिन उक्त दिन अमावस्या होने के कारण धार्मिक मान्यताओं के चलते अब फिर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
अब यह परगने का जग 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की है।







