बद्दी 18 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय एवं कल्याण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी भी उपस्थित रहे।

बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं, उनके समाधान तथा विभाग के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक बद्दी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव पुलिस विभाग के लिए सदैव मार्गदर्शक रहा है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा सेवन से संबंधित सूचना पुलिस के साथ साझा करें।
उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सहयोग से समाज को नशा मुक्त बनाने में प्रभावी सफलता प्राप्त की जा सकती है।









