/जागतिक ध्यान दिवस पर सहज योग ध्यान कार्यक्रम।

जागतिक ध्यान दिवस पर सहज योग ध्यान कार्यक्रम।

21 दिसंबर 2025 को सहज योग द्वारा विशेष ध्यान कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली 19 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित World Meditation Day 2025 के अवसर पर 21 दिसंबर 2025 को सहज योग ध्यान केंद्र द्वारा विशेष ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंतरिक शांति और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। ऑनलाइन कार्यक्रम सायं 5 बजे यूट्यूब लाइव के माध्यम से आयोजित होगा, जबकि ऑफलाइन कार्यक्रम दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रतिष्ठान, एनडीए रोड, पुणे में आयोजित किया जाएगा, जहां सहज योग प्रदर्शनी एवं आत्मसाक्षात्कार का अवसर मिलेगा।

पंजीकरण केवल नए साधकों के लिए आवश्यक है।

अधिक जानकारी हेतु 88507 43621, 98608 42305 या टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 पर भी संपर्क किया जा सकता है।