बेंगलुरू (उडुपी )20 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
श्री माताजी निर्मला देवी जी की कृपा से उडुपी विश्वविद्यालय में 7 से 9 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय सहज योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मिलीजानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में ऑफ़लाइन माध्यम से प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम से लगभग 11,000 इंजीनियरिंग व मेडिकल तथा 5,000 उच्च शिक्षा महाविद्यालयों के विद्यार्थी (मलयालम भाषा माध्यम) लाभान्वित होंगे।

आयोजन के लिए अंग्रेज़ी में कार्यक्रम संचालित करने वाले वक्ताओं की आवश्यकता है, जिनमें कुछ को मलयालम भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा।

आयोजकों ने सभी सहज योगियों से 6 जनवरी 2026 की सायं तक उडुपी पहुँचने का अनुरोध किया है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी हेतु +91 99225 00320, +91 87622 62084, +91 96507 38787 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम उडुपी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।









