/कसौली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कसौली में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन 21 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा


सोलन जिले के पुलिस थाना कसौली की टीम ने गत दिवस गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा/हेरोइन तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना के अनुसार पवन कुमार और रोहित कुमार नजारा होटल की ओर से कसौली की तरफ आ रहे थे और छात्रों व युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1.6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान पवन कुमार (29), निवासी मशोबरा, तहसील कसौली तथा रोहित कुमार (40), निवासी चटियाणा, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई।


इस बात की पुष्टी करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके विरुद्ध चरस/चिट्टा/हेरोइन तस्करी के पांच मामले (चार कसौली व एक पिंजौर, हरियाणा) सहित चोरी व लड़ाई-झगड़े के दो अन्य मामले दर्ज हैं।

पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।