/हिमाचली संस्कृति को जीवंत रखने में प्रांतीय सभा की अहम भूमिका – राजीव राणा

हिमाचली संस्कृति को जीवंत रखने में प्रांतीय सभा की अहम भूमिका – राजीव राणा

शिमला 21 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/
रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रांतीय सभा द्वारा रजि ग्यासपुरा, लुधियाना में आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम ने प्रवासी हिमाचली समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल डोगरा ने की।

मुख्य अतिथि राजीव राणा, प्रदेश चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) ने कहा कि प्रवासी हिमाचलियों के बीच हिमाचली संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को जीवंत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति भाईचारे, मेहनत, सादगी और समरसता की प्रतीक है, और हिमाचल प्रांतीय सभा जैसे संगठन इसे सहेजने व आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के उपरांत माँ के जागरण का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

कार्यक्रम में डिम्पल राणा, राजेश रत्न भारद्वाज, अशोक ठाकुर, अनिल डोगरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में प्रवासी हिमाचली समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने अंत में सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।