/कर्नाटक में क्रिसमस पूजा का आयोजन 25 दिसंबर को तलघट्टपुरा में।

कर्नाटक में क्रिसमस पूजा का आयोजन 25 दिसंबर को तलघट्टपुरा में।


बेंगलुरू 23 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

कर्नाटक राज्य सहज योग समन्वयक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस वर्ष की क्रिसमस पूजा का आयोजन गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे तलघट्टपुरा स्थित मुख्य केंद्र में किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम सहज योग के तत्वावधान में आयोजित होगा।

पूजा में वे सभी सहज योगी भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने नियमित रूप से न्यूनतम छह माह का ध्यान अभ्यास पूर्ण कर लिया है।

पूजा समर्पण राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—
वयस्क: ₹200
युवा: ₹150
बाहरी राज्य के सहज योगी: ₹100
आयोजकों ने सभी पात्र साधकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

याद रहे कि श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा संस्थापित आत्म उत्थान के साथ विश्व शांति के लिए सहज योग पूरे विश्व में काम कर रहा है।

यह पूर्णतया निशुल्क और बिना किसी जाती धर्म और लिंग भेद के करवाया जाता है। कोई भी साधक टोल फ्री नंबर 18002700800 पर या sahajyoga.org.in पर इस बारे जानकारी प्राप्त कर सकता है।