/पठानकोट में भी कल भव्य रूप से मनाया जाएगा क्रिसमस पूजा समारोह 2025

पठानकोट में भी कल भव्य रूप से मनाया जाएगा क्रिसमस पूजा समारोह 2025

पूजा का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी रहेगा उपलब्ध ।

पठानकोट( पंजाब) 24 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

सहज योग पठानकोट सामूहिक द्वारा भी कल क्रिसमस पूजा 2025 का पावन आयोजन (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे एच.एच. श्री माताजी निर्मला देवी मंदिर, ममून, पठानकोट में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा।

यह पूजा परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी के पावन श्रीचरणों में अर्पित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1985 में श्री माताजी के दिव्य आगमन से यह भूमि आध्यात्मिक रूप से धन्य हुई थी। इसी पावन स्मृति के साथ देश-विदेश से सहज योगियों के इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने की संभावना है।

आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण में सामूहिक ध्यान, पूजा एवं आध्यात्मिक एकता का अनुभव कराया जाएगा। जो साधक प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए पूजा का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगा।

लाइव प्रसारण लिंक:
https://www.youtube.com/live/tdBhlCIlOMQ?si=siUZeRgmKVqovKvA
जानकारी हेतु संपर्क करें:
बद्री नारायण – 9417070961
राजेश शर्मा – 7710365296
राजिंदर शर्मा – 8360252067
शक्ति कुमार – 9465075930
सविता सूदन (स्टेट कोऑर्डिनेटर) – 9988582831
सुनील धवन (ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष) – 9216194301


सहज योग पठानकोट सामूहिक ने सभी सहज योगियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।