/नॉर्थ इंडिया सहज योगा युवाशक्ति सेमिनार चंडीगढ़ के लिए सूचना

नॉर्थ इंडिया सहज योगा युवाशक्ति सेमिनार चंडीगढ़ के लिए सूचना

चंडीगढ़ 31 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

चंडीगढ़ में नॉर्थ इंडिया युवाशक्ति सेमिनार के आयोजन को लेकर सहज योग से जुड़े सभी सहज योगियों को सूचित किया जाता है कि कार्यक्रम हेतु पंजीकरण शुल्क निर्धारित कर दिया गया है।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक
1 जनवरी 2026 को आयोजित नववर्ष पूजा में सम्मिलित होने वाले सहज योगियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹600 रखा गया है।

वहीं 31 दिसंबर की संध्या आयोजित नववर्ष उत्सव में भाग लेने के इच्छुक सहज योगियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1200 निर्धारित किया गया है।

सभी सहज योगियों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अपनी सुविधा अनुसार समय रहते पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें।

आयोजक मंडल ने सभी साधकों से चंडीगढ़ में भेंट होने की उत्सुकता व्यक्त की है।

यह जानकारी चंडीगढ़ राज्य समन्वयक अमित भारती, द्वारा साझा की गई।