/नालागढ़ पुलिस द्वारा चोरी के मामलों का आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

नालागढ़ पुलिस द्वारा चोरी के मामलों का आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

बिलासपुर के नालाग के रंजीत सिंह का बेटा प्रिंस सधियार निकला आरोपी।


नालागढ़, 2 जनवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा


नालागढ़ पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दोनों वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस थाना नालागढ़ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत दो पृथक अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई थी।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों चोरी की वारदातों में एक ही व्यक्ति शामिल था। आरोपी की पहचान प्रिंस सधियार पुत्र रंजीत सिंह, निवासी गांव नालाग, डाकघर बरमाणा, तहसील व जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उक्त आरोपी पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए वाहन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।