/नरेंद्र हांडा ने सांसद अनुराग ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट।

नरेंद्र हांडा ने सांसद अनुराग ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट।

बिलासपुर 08 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/
वर्मा

आज यहां बिलासपुर में भाजपा दरलाघाट से आए युवा मोर्चा के सदस्य नरेंद्र हांडा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर नरेंद्र हांडा ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से दाडला मंडल के महामंत्री भीम शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता अंकु महाजन, राकेश कंवर तथा अधिवक्ता कुनाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

सांसद अनुराग ठाकुर ने नरेंद्र हांडा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।