/हिमाचल और पंजाब पुलिस ने चलाया विशेष अंतर्राज्यीय संयुक्त नाका अभियान।

हिमाचल और पंजाब पुलिस ने चलाया विशेष अंतर्राज्यीय संयुक्त नाका अभियान।

नालागढ़ ब्लास्ट के बाद सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी।

नालागढ़ 9 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल का नालागढ़ थाने के साथ हुए ब्लास्ट और बाबर खालसा द्वारा इस की जिम्मेदारी लेने के बाद हिमाचल पंजाब सीमा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

हिमाचल पुलिस ने अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 09 01 2026 को बद्दी पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित सड़कों पर संयुक्त नाकाबंदी अभियान चलाया ।

इस अभियान के दौरान ढेरोवाल तथा ककराला में दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर कड़ी निगरानी रखते हुए सीमा पर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नाकाबंदी की।

इस नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाना और यातायात की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करना है।

यह संयुक्त अभियान हिमाचल प्रदेश और पंजाब पुलिस के बीच मजबूत समन्वय, त्वरित सूचना साझेदारी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी और महत्वपूर्ण है।

भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।