नालागढ़ 12 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 15 व 16 जनवरी, 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
यह जानकारी वरिष्ठ अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कौंडल ने देते हुए बताया कि 15 जनवरी, 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक दभोटा, भाटिया, सनेड, नसराली, ढाणा, नगल, झिरिवाला, ब्राह्मणमजरा, गोलजमाला, प्लास्डा, झाड़िया, बरोया, मैथल, पिफर, रेरू सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त अल्ट्राटेक सीमेंट, सिद्धिविनायक फोर्जिंग, सिद्धिविनायक टोर, आफाइन फार्मूलेशन, जेबी इंडस्ट्री, मायशा लाइफसाइंस, विल्कफील्ड, सुन्दरम ऑटो, फेम, एसेल प्रोपैक, कंट्रोल प्रिंट, हरे कृष्णा, संधार हिमाचल, अगस्त इंडस्ट्री, पी.वी.जे., शिवालिक सॉलिड मैनेजमेंट लिमिटेड, अल्वेश फार्मा, समर्थ फार्मा, अल्ट्रा फ्रेश, न्यू टेक-1 व 2, बालाजी इंडस्ट्री, नील ऑटो, बी.सी.सी. फुबा, स्कान्म तथा किंग्सपैन जिंदल जैसी औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 16 जनवरी, 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक पंजैहरा, जोघों, बरूना, मस्तानपुरा, कश्मीरपुर, अन्दरोला, कुण्डलू, रिया, बग्लेहर, पल्ली, नवानगर, नवांग्राम, झझरा, कोटला, कल्याणपुर, बैरछा, बघेरी, सकेड़ी, जगतपुर, घरोटी, गुल्लरवाला, घोलोवाल, खिल्लियां, महोदव, भांगला, सोबन माजरा, मियांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके साथ ही राणा आटा चक्की, अकाल पाइप, नैना स्टोन क्रेशर, नालागढ़ स्टोन क्रेशर, आर.पी. इंटरप्राइजेज, ठाकुर रूहानी स्टोन क्रेशर, रूहानी स्टोन क्रेशर, शिवालिक स्टोन क्रेशर, जय माता स्टोन क्रेशर, वेंकी तथा शिवालिक हैचरी की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।










