बद्दी 20 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
आगामी 22 जनवरी को बद्दी के दशहरा मैदान में राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व श्री राम सेना बद्दी द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री राम सेना बद्दी के अध्यक्ष राजेश जिंदल सहित अन्य राम भक्तों द्वारा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री राम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने कहा कि यह अत्यंत पावन अवसर है और इसमें समस्त जनता को सादर आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि राम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।










