/हिमाचल कैडर के दो IPS अधिकारियों को चयन ग्रेड (लेवल-13) प्रदान।

हिमाचल कैडर के दो IPS अधिकारियों को चयन ग्रेड (लेवल-13) प्रदान।

शिमला, 23 जनवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर वर्ष 2013 बैच के हिमाचल कैडर के दो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को चयन ग्रेड लेवल-13 प्रदान करने की अधिसूचना जारी की है। यह चयन ग्रेड 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।

अधिसूचना के अनुसार गौरव सिंह, IPS, वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला सोलन तथा अरिजीत सेन ठाकुर, IPS, पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ जुन्गा, जिला शिमला को नियमित आधार पर चयन ग्रेड प्रदान किया गया है। चयन ग्रेड के अंतर्गत वेतनमान ₹1,23,100 से ₹2,15,900 निर्धारित किया गया है।

यह आदेश राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति से गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है।