/रा व मा विद्यालय रामशहर की छात्राओं का पुलिस थाना रामशहर शैक्षणिक भ्रमण

रा व मा विद्यालय रामशहर की छात्राओं का पुलिस थाना रामशहर शैक्षणिक भ्रमण

नालागढ़ (रामशहर), 29 जनवरी
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामशहर की छात्राओं ने पुलिस थाना रामशहर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर पुलिस थाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस स्टाफ ने छात्राओं को पुलिस थाना की कार्यप्रणाली, प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, साइबर अपराध से बचाव के उपायों, यातायात नियमों के पालन तथा आत्मरक्षा के तरीकों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया और भरोसा दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया हैं।