/32 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने वाले पुलिस जवानों को पदोन्नति ।

32 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने वाले पुलिस जवानों को पदोन्नति ।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने पदोन्नत हुए सभी जवानों को दी बधाई

बद्दी 29 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस विभाग में लगभग 32 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके पुलिस जवानों को विभाग की ओर से पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) के आदेशों की अनुपालना में पुलिस जिला बद्दी के कुल 13 पुलिस कर्मचारियों को मानद मुख्य आरक्षी से मानद सहायक उप-निरीक्षक (ऑनरेरी एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।


लंबे समय से अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे इन सभी पुलिस कर्मियों की पदोन्नति उनके समर्पण और निष्ठावान सेवाओं का सम्मान है। यह न केवल इन कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विभाग के अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।


पदोन्नत किए गए जवानों के नाम इस प्रकार हैं—
मानद मुख्य आरक्षी गुरमेल सिंह-119,
मानद मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल-251,
मानद मुख्य आरक्षी पवन कुमार-252,
मानद मुख्य आरक्षी संजीव कुमार-269,
मानद मुख्य आरक्षी सुरजीत सिंह-114,
मानद मुख्य आरक्षी धर्मवीर-221,
मानद मुख्य आरक्षी अशोक कुमार-139,
मानद मुख्य आरक्षी चंचल कुमार-234,
मानद मुख्य आरक्षी ओमकार सिंह-244,
मानद मुख्य आरक्षी हाकम राम-238,
मानद मुख्य आरक्षी अवतार सिंह-151,
मानद मुख्य आरक्षी/चालक सतपाल-164 तथा
मानद मुख्य आरक्षी बलजीत सिंह-111।


पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने पदोन्नत हुए सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि इन कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान सदैव निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नति के उपरांत ये सभी जवान और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस जिला बद्दी में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


बद्दी पुलिस की ओर से सभी पदोन्नत जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।