/03 फरवरी को नालागढ़ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

03 फरवरी को नालागढ़ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नालागढ़ 1 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 03 फरवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता नालागढ़ देवेंदर कौंडल ने बताया कि 03 फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मुख्य पंजैहरा, जोघों, बरूना, मस्तानपुरा, कश्मीरपुर, अन्दरोला, कुण्डलू, रिया, बगलेहर, पल्ली, नवा नगर, नवांग्राम, झझरा, कोटला, कल्याणपुर, बैरछा, बघेरा, सकेडी, जगतपुर, घरोटी, गुल्लरवाला, घोलोवाल, खिल्लियां, महादेव, भांगला, सोबन माजरा, मियांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राना आटा चक्की, अकाल पाइप, नैना स्टोन क्रशर, जय माता स्टोन क्रशर, आर.पी. इंटरप्राइजेज, ठाकुर रूहानी स्टोन क्रशर, शिवालिक स्टोन क्रशर, वेंकी-1 व 2, 33 केवी इंडैग रबर, 33 केवी पावर ग्रिड रेरू, 33 केवी ग्रीन लैम, 66 केवी अंबुजा एवं 66 केवी सुनोक्स से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों की विद्युत आपूर्ति भी इस अवधि के दौरान बाधित रहेगी।

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है