/केंद्रीय बजट 2026–27 में PGIMER को 2559.65 करोड़ रुपये का आवंटन।

केंद्रीय बजट 2026–27 में PGIMER को 2559.65 करोड़ रुपये का आवंटन।

चंडीगढ़ 1 फरवरी ;
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

केंद्रीय बजट 2026–27 में PGIMER, चंडीगढ़ को कुल 2559.65 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन प्राप्त हुआ है।

यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित बजट अनुमान की तुलना में 141.79 करोड़ रुपये अधिक है।

बजट के अनुसार, पूंजीगत परिसंपत्तियों के सृजन के लिए 390.00 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, वेतन मद (Grant-in-aid for Salaries) के अंतर्गत 1450.00 करोड़ रुपये तथा Grant-in-aid (General) के तहत 550.00 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त Grant-in-aid (SAP) के लिए 10.00 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के समान है।

पीजीआईएमईआर प्रशासन के अनुसार यह प्रारंभिक आवंटन है और परंपरागत रूप से वर्ष के दौरान नवंबर–दिसंबर में अनुपूरक अनुदानों के माध्यम से अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की जाती है।

आगे का आवंटन वर्ष भर की व्यय प्रवृत्तियों और नई आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा।