/बेंगलुरु में विराट हिंदू समाजोत्सव का भव्य आयोजन।

बेंगलुरु में विराट हिंदू समाजोत्सव का भव्य आयोजन।

इलेक्ट्रॉनिक्सिटी के अनंत नगर में भी निकली गई शोभा यात्रा।

बेंगलुरु (कर्नाटक) 1 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज विराट हिंदू समाजोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस समाजोत्सव में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, संत-महात्मा, सामाजिक संगठन, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इलेक्ट्रॉनिक सिटी के अनंत नगर में दुर्गा पूजा मैदान में भी हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अनंत नगर में एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया जिस में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

यह जान कारी देते हुए आयोजकों ने हिम नयन न्यूज को बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा। समाजोत्सव के दौरान धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

समारोह में भजन-कीर्तन, पारंपरिक वेशभूषा, भगवा ध्वज और भारत माता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही देश की शक्ति है और युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़कर समाज सेवा में आगे आना चाहिए।

आयोजकों ने बताया कि यह समाजोत्सव किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विराट हिंदू समाजोत्सव ने बेंगलुरु में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का मजबूत संदेश दिया है।