परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
नालागढ़, 3 फरबरी
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल की औद्योगिक नगरी में नालागढ़–रोपड़ सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बेला मंदिर के समीप उस समय हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने धुंध के अंधकार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से न्याय एवं आर्थिक सहायता की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि दोषी को जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







