मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता, घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश
शिमला, 3 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह उत्तराखंड के कवाणु क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
दुर्घटनाग्रस्त बस चौपाल से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना की जानकारी शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप से दूरभाष पर प्राप्त की। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों के उपचार के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।










