/कुल्लू में अवैध शराब बरामद, दो मामले दर्ज

कुल्लू में अवैध शराब बरामद, दो मामले दर्ज

कुल्लू, 4 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो

हिमाचल के कुल्लू जिला आबकारी अधिकारी मनोज डोगरा ने बताया कि आबकारी विभाग ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत कार्रवाई करते हुए भुंतर क्षेत्र में जियापुल के समीप एक वाहन को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान वाहन से टुबर्ग बियर की 2 पेटियां और रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 2 पेटियां बरामद की गईं।

एक अन्य मामले में निरमंड क्षेत्र के ब्रो स्थित एक ढाबे से देसी शराब ऊना नंबर-1 की 2 बोतलें, 350 मिलीलीटर की एक लूज बोतल और रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 400 मिलीलीटर की एक लूज बोतल बरामद की गई।

सभी अवैध शराब को मौके पर ही जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

विभाग ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।