/छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती को मंजूरी

नवा रायपुर(छत्तीसगढ़), 4 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, विभागीय आदेश क्रमांक ESTB-101/258/2025/20-तीन दिनांक 28 अक्टूबर 2025 के तहत पहले ही 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी जा चुकी थी।

इसके अतिरिक्त, विभागीय प्रस्ताव के अनुसार 292 सहायक शिक्षकों के नए पदों के सृजन को भी राज्य शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


यह अनुमति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर प्रदान की गई है। वित्त विभाग द्वारा नस्ती क्रमांक FINACC-38029/752/2025-0/0 OSD (Finance), दिनांक 03 फरवरी 2026 के माध्यम से आवश्यक वित्तीय स्वीकृति दी गई।


उक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। आदेश पर स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी. वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।


इस निर्णय से राज्य के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है, वहीं बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।