/ठेकेदार पर मजदूरों का वेतन हड़पने का मामला दर्ज।

ठेकेदार पर मजदूरों का वेतन हड़पने का मामला दर्ज।

बद्दी 4 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

पुलिस थाना बद्दी में लक्ष्मी एंटरप्राइजेज के मालिक विपिन कुमार और उसके भाई सुंदर कुमार के खिलाफ मजदूरों के वेतन हड़पने का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार कंपनी ने मजदूरों के वेतन के लिए करीब ₹13.06 लाख ठेकेदार को दिए थे, लेकिन आरोपियों ने मजदूरों को भुगतान नहीं किया और राशि हड़प ली।

मजदूरों के ESI और PF की कटौती भी जमा नहीं करवाई गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत जांच जारी है।