4 होमगार्ड पर विभागीय कार्रवाई
सोलन 4 फरबरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए पांच पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं चार होमगार्ड जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक एसपी गौरव सिंह सोमवार देर रात करीब 2 बजे जिले की थाना चौकियों के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने सदर थाना सोलन के तहत परवाणु और धरमपुर क्षेत्र की विभिन्न पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई चौकियों में पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं पाया गया। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पुलिस की रात्रि गश्त भी संतोषजनक नहीं मिली।
ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही चार होमगार्ड जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेगी












