संदिग्धों के चरित्र सत्यापन के निर्देश
बद्दी, 4 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित मासिक NCORD बैठक में नशे के अवैध व्यापार पर रोक और युवाओं को जागरूक करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

बाहरी राज्यों के अपराधियों के नशा मुक्ति केंद्रों में शरण लेने के मुद्दे पर सभी थाना प्रभारियों को केंद्रों में रह रहे लोगों का चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

विश्वविद्यालयों में शिकायत पेटी लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने, शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री रोकने के लिए COTPA अधिनियम के तहत नियमित जांच और पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों की मासिक बैठक सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।










