/सहज योग साधिका ने साझा किए ध्यान के आध्यात्मिक अनुभव,

सहज योग साधिका ने साझा किए ध्यान के आध्यात्मिक अनुभव,

श्री माताजी निर्मला देवी के मार्गदर्शन का किया उल्लेख

कपूरथला (पंजाब )5 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

पंजाब के कपूरथला की निवासी अर्पणा वाधवा ने सहज योग साधना से जुड़े अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए सहज योग की संस्थापक श्री माताजी निर्मला देवी के मार्गदर्शन का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सहज योग यात्रा वर्ष 2017 में पुणे में श्री माताजी के प्रवचनों और अमृत वाणी को सुनने से शुरू हुई। इसके बाद 9 सितंबर 2024 को वह विश्व निर्मल धर्म की सामूहिकता के साथ ‘निराकार यात्रा’ से जुड़ीं और नियमित सामूहिक ध्यान प्रारंभ किया।

अर्पणा वाधवा ने हिम नयन न्यूज़ से बात करते हुए बताया बताया कि निराकार यात्रा के अंतर्गत प्रतिदिन तीन बार सामूहिक ध्यान के दौरान उन्हें निरंतर नए आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो रहे हैं।

हाल ही में हुए एक ध्यान सत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रार्थना के दौरान उन्हें मूलाधार चक्र पर पृथ्वी के घूमने का अनुभव हुआ। एक अन्य अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान के दौरान उन्हें चेतना के शरीर की सीमाओं से बाहर जाकर अनंत में विस्तार और फिर पुनः शरीर में लौटने की अनुभूति हुई, जिससे उन्हें सम्पूर्ण सृष्टि को अपने भीतर अनुभव करने का एहसास हुआ।

उन्होंने कहा कि सहज योग के माध्यम से उन्हें निरंतर विचार-शून्यता, मातृ शक्ति का सान्निध्य और सामूहिक साधना का अनुभव मिल रहा है।

अर्पणा वाधवा ने कहा कि श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा स्थापित सहज योग ने विश्वभर में लोगों को ध्यान और आत्मबोध का सरल मार्ग प्रदान किया है।

उन्होंने विश्व निर्मल धर्म की सामूहिकता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक प्रेरणादायक और आध्यात्मिक यात्रा बताया। उन्होंने लोगों लोगों से भी आग्रह किया है कि वह इस निशुल्क आत्मसाक्षात्कार को प्राप्त करने के लिए sahajayoga.com.in पर ऑनलाइन जानकारी ले सकते है और टोल फ्री नंबर 18002700800पर कॉल करके भी सहज योगा सीख सकते है ।उन्होंने बताया कि यह निशुल्क हैं बिना किसी धर्म जाति और लिंग भेद के पूरी दुनिया में करवाया जा रहा है।