/सोलन में नशे से बढ़ा HIV का खतरा, किशोर भी संक्रमित।

सोलन में नशे से बढ़ा HIV का खतरा, किशोर भी संक्रमित।

सोलन 05 फरवरी,
हिम नयन/ न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के जिला सोलन में नशे के बढ़ते चलन ने गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों में करीब 5 प्रतिशत किशोर (15–18 वर्ष) शामिल हैं, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों हैं। नशे के लिए एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल संक्रमण का बड़ा कारण बन रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) और परवाणू में मामले तेजी से सामने आए हैं, जहां प्रवासी कामगारों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अप्रैल से दिसंबर के बीच 72 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच यह संख्या 105 रही।

डॉक्टरों के अनुसार कम उम्र के युवाओं में सामूहिक रूप से इंजेक्शन साझा करने से वायरस खून के जरिए तेजी से फैल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिले में युद्ध स्तर पर टेस्टिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच भी सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें, इस्तेमाल की गई सिरिंज का दोबारा प्रयोग न करें, असुरक्षित यौन संबंधों से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।