/2026 पूजा कैलेंडर जारी, पूरे वर्ष देशभर में होंगे अंतरराष्ट्रीय पूजा एवं सेमिनार

2026 पूजा कैलेंडर जारी, पूरे वर्ष देशभर में होंगे अंतरराष्ट्रीय पूजा एवं सेमिनार

शिमला/नई दिल्ली 5 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

एचएच श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट (नेशनल ट्रस्ट) द्वारा वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक पूजा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार पूरे वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पूजाएं और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

कैलेंडर में महाशिवरात्रि से लेकर क्रिसमस पूजा तक कुल 11 प्रमुख पूजाओं का कार्यक्रम तय किया गया है।


पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पूजा से होगी। यह राष्ट्रीय पूजा एवं सेमिनार उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13–15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद 23 फरवरी को ब्रह्म चैतन्य दिवस मनाया जाएगा, जिसमें शोभा यात्रा, सार्वजनिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित करने का आह्वान किया गया है।

मार्च–जून: अंतरराष्ट्रीय पूजाओं का दौर

21 मार्च 2026 को श्री माताजी जन्मदिन पूजा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा में 19–21 मार्च तक आयोजित होगी।

मई और जून में दो प्रमुख पूजाएं होंगी:

सहस्रार पूजा: 4–5 मई, सहस्त्रार धाम नर्गोल
श्री आदिशक्ति पूजा: 5–7 जून, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

जुलाई–अक्टूबर: देशभर में क्षेत्रीय आयोजन
श्री आदि गुरु पूजा: 26 जुलाई, रतलाम (मध्य प्रदेश)

श्री कृष्ण पूजा: 6 सितंबर, उत्तर-पूर्व असम

श्री गणेश पूजा: 20 सितंबर, चंडीगढ़

श्री नवरात्रि पूजा: 18 अक्टूबर, उत्तराखंड

नवरात्रि के दौरान 11 अक्टूबर को घटस्थापना और 17 अक्टूबर को हवन केंद्रों में आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है।

नवंबर–दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय समापन समारोह

15 नवंबर 2026 को श्री महालक्ष्मी (दीवाली) पूजा महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के साथ होगी, जिसमें 14 नवंबर को सहज विवाह भी आयोजित होंगे।

वर्ष का अंतिम आयोजन क्रिसमस पूजा होगा, जो 23–25 दिसंबर 2026 तक नर्गोल (गुजरात) में आयोजित किया जाएगा।

देशभर के साधकों में उत्साह
ट्रस्ट ने सभी केंद्रों से इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।