/28 अप्रैल से 6 मई तक होंगी विभागीय परीक्षाएं, आवेदन 11 फरवरी से

28 अप्रैल से 6 मई तक होंगी विभागीय परीक्षाएं, आवेदन 11 फरवरी से

शिमला, 5 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।

प्रवक्ता के अनुसार विभागीय परीक्षाएं 28 अप्रैल से 6 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) शिमला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि समय पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी की जा सके।