/खेड़ा की पायल और रामपुर बेरछा के धर्मवीर विवाह बंधन में बंधे।

खेड़ा की पायल और रामपुर बेरछा के धर्मवीर विवाह बंधन में बंधे।

नालागढ़, 6 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ के ग्राम खेड़ा (वार्ड नंबर 4) की पायल और ग्राम रामपुर बेरछा के धर्मवीर सिंह गत दिवस विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

विवाह समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने नव विवाहित जोड़े को बधाई दी और उनके सुखमय, समृद्ध और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।

हिम नयन न्यूज परिवार भी नवदंपति के सुखद भविष्य और सफल दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।