बद्दी 6 फ़रवरी
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत हांडाकुण्डी में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
याद रहे कि दिनांक 31 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता राज मोहम्मद खान निवासी हांडाकुण्डी ने पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह अपने घर की छत पर थे, तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके और उनके बहनोई रफीक के साथ मारपीट की तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान और उप पुलिस अधीक्षक योगराज चंदेल ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया।
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 06 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
नाज़र खान, निवासी गांव पपलोहा, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा)
तथा
प्रभजोत सिंह, निवासी गांव परछ, तहसील खरड़, जिला एस.ए.एस. नगर मोहाली (पंजाब)
के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







