/ईस्टर पूजा 2026 : स्वास्थ्य और कृषि संगोष्ठी 2–5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में

ईस्टर पूजा 2026 : स्वास्थ्य और कृषि संगोष्ठी 2–5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में


ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) 7 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

सहज योग हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में 2 से 5 अप्रैल 2026 तक “ईस्टर पूजा 2026 – हेल्थ एंड एग्रीकल्चर सेमिनार” का आयोजन किया जाएगा।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से आने वाले साधकों और प्रतिभागियों के लिए ध्यान, स्वास्थ्य, कृषि और सामूहिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से रही गई है:
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य ध्यान, प्राकृतिक जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सेमिनार में मेडिटेशन, सामूहिक चेतना, स्वास्थ्य परामर्श और कृषि से जुड़े सत्र शामिल होंगे।

कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल
2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
रजिस्ट्रेशन – दोपहर 2:00 से 3:00 बजे
हवन – शाम 5:00 बजे
सहस्रार पूजा – शाम 7:00 बजे
3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
प्रातः ध्यान – सुबह 6:00 बजे
10:00 बजे से 4:00 बजे – कम्युनिटी कलेक्टिव्स के साथ मिलकर उपचार (Cure with Doctors)
4:00 बजे – कुंडलिनी उपचार के साथ सामूहिक मेडिटेशन
7:00 बजे – इवनिंग मेडिटेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
5 अप्रैल 2026 (रविवार)
ईस्टर पूजा – शाम 5:00 बजे
आवास और पंजीकरण

आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए भोजन सहित ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

वयस्क (15 वर्ष से अधिक) – ₹3,500
5–15 वर्ष – ₹2,500
बच्चे (5 वर्ष से कम) – निःशुल्क
केवल रविवार ईस्टर पूजा (प्रसाद सहित) – ₹800
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

संपर्क
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आयोजकों से मोबाइल 8865805990 / 7835000999 या ईमेल syhealthcentre@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने देश-विदेश के साधकों और इच्छुक प्रतिभागियों से इस आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्यपरक कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।