/नालागढ़ एसीजेएम कोर्ट के सेवानिवृत्त तालीम कुनिदा के खाते से 8 लाख की साइबर ठगी।

नालागढ़ एसीजेएम कोर्ट के सेवानिवृत्त तालीम कुनिदा के खाते से 8 लाख की साइबर ठगी।

नालागढ़ 7 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के नालागढ़ के एसीजेएम कोर्ट से सेवानिवृत्त तालीम कुनिदा धर्मपाल के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा 8 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में धर्म पाल ने हिम नयन न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके खाते में लीव इनकैशमेंट के करीब 8 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे और इस राशि की निवेश योजना को लेकर कुछ इंश्योरेंस एजेंट उनसे संपर्क में थे।

इसी दौरान किसी तरह बैंक खाते का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ लग गया और उन्होंने खाते से पूरी रकम निकाल ली।

धर्मपाल को अगले दिन जब खाते की जांच की, तब इस ठगी का पता चला।

धर्मपाल ने बेटे और इंश्योरेंस एजेंट की मदद से बैंक से तुरंत संपर्क किया। बैंक के साथ समन्वय के बाद 4 लाख रुपये असम के एक बैंक खाते में होल्ड करवा दिए गए, जबकि बाकी 4 लाख रुपये ठग अलग-अलग खातों से निकालने में सफल हो गए।

धर्मपाल अर्की तहसील के भराड़ीघाट (नलाग़) के निवासी हैं। मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है और ठगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

बद्दी पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगों से सतर्क रहें और अपने मोबाइल या बैंकिंग एक्सेस किसी अंजान व्यक्ति को न दें।