तीसरे दिन 71 स्कूली बसों की जांच
नालागढ़ 7 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में 07 फरवरी 2026 को ट्रैफिक पुलिस बद्दी, नालागढ़ और बरोटीवाला द्वारा BBN क्षेत्र में स्कूली बसों की दोबारा जांच की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल 71 स्कूली बसों की जांच की गई। सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 08 स्कूली बसों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए।

किए गए चालान में शामिल प्रमुख उल्लंघन:
सीट बेल्ट न होने पर — 02 चालान
निर्धारित वर्दी के बिना वाहन संचालन — 03 चालान
फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर — 03 चालान
इस दौरान बस चालकों और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।







