सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
बद्दी 7 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन में स्थित सिंधी स्वीट्स एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मिठाई के पैकेट के अंदर रसमलाई में बाल दिखाई देने का दावा किया गया है। यह वीडियो एक उपभोक्ता द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
मामले को लेकर कुछ पत्रकारों ने सिंधी स्वीट्स के मैनेजर से बातचीत की। मैनेजर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ता से बात कर मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है , खाद्य सामग्री वापिस ले कर नया पैकेट दे दिया गया है और गलती के लिए माफी भी मांग ली गई है।
हालांकि सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने इस घटना को स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया है। कई लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में ऐसी लापरवाही गंभीर मामला है और इस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से दुकान की स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।







