/स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुक्खू

स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, 7 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला और कांगड़ा जिला के विधायकों के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और डेटा स्टोरेज क्षेत्रों को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दूध और प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं, जौ, मक्की और हल्दी पर सर्वाधिक समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बना है, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी।

राष्ट्रीय सर्वे के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में हिमाचल 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा।
चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू, जल्द सभी मेडिकल कॉलेजों में सुविधा उपलब्ध होगी।

औद्योगिक और डिजिटल प्रगति
हिमाचल ‘बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2024’ में टॉप एचीवर राज्य बना।

डिजिटल सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए ‘पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड’ मिला।

UNDP रिपोर्ट 2025 के अनुसार प्रदेश का मानव विकास सूचकांक 0.78, जो राष्ट्रीय औसत 0.63 से अधिक है।
मुख्यमंत्री ने विधायकों से विकास योजनाओं की प्राथमिकताएं शीघ्र भेजने और ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया।

विधायकों की प्रमुख मांगें

जिला शिमला
रोहड़ू (मोहन लाल ब्राक्टा)
सीमा कॉलेज में B.Ed कक्षाएं शुरू करने की मांग
पेयजल योजनाएं जल्द पूरी करने का आग्रह
शिमला शहरी (हरीश जनारथा)
संपर्क मार्गों के लिए अलग बजट
अंडरग्राउंड डक्ट और पेयजल परियोजनाओं में तेजी

जिला कांगड़ा
नूरपुर (रणबीर निक्का)
मदर एंड चाइल्ड अस्पताल निर्माण पूरा करने की मांग
पंजाब सीमा पर अवैध खनन रोकने के उपाय

इंदौरा (मलेंद्र राजन)
बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा
गन्ना किसानों के लिए शुगर पॉलिसी व शुगर मिल की मांग
जसवां परागपुर (बिक्रम सिंह)
सड़क परियोजनाएं और बिजली व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह

ज्वालामुखी (संजय रतन)
हेलीपोर्ट निर्माण
आईटीआई/पॉलिटेक्निक खोलने और अस्पताल सुविधाएं बढ़ाने की मांग

सुलह (विपिन सिंह परमार)
पुलों और अस्पताल भवन निर्माण में तेजी

कांगड़ा (पवन काजल)
शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने का आग्रह

पालमपुर (आशीष बुटेल)
पर्यटन बढ़ावा, पानी के बिलों का मुद्दा
डे-बोर्डिंग स्कूल व लाइब्रेरी निर्माण में तेजी

बैजनाथ (किशोरी लाल)
सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं और नई HRTC बसों की मांग

बैठक में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया सहित कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।