नालागढ़ 8 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत वर्ष 2021 में चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहित कुमार निवासी गांव मंगूवाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल (नंबर HP12J-6912) बागवानियां क्षेत्र से चोरी हो गई थी।

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा आगे बेच दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।

मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त की इस श्रृंखला में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।










