/सोलन पुलिस द्वारा युवक से 3.30 ग्राम चिट्टा बरामद, ।

सोलन पुलिस द्वारा युवक से 3.30 ग्राम चिट्टा बरामद, ।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

सोलन 8 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 07 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने सूबाथू रोड स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां किराये के कमरे में रह रहे युवक की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹10,700 की नकदी बरामद की गई।

आरोपी की पहचान अमन परिहार (24) पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गांव जाबल जमरोट, डाकघर कोटी, तहसील एवं जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में FIR नंबर 37/2026 दिनांक 07.02.2026 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

मामले की आगे की जांच जारी है।