/पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

बद्दी, 9 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में आज भोजिया डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क दंत जांच एवं मुख स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को दंत एवं मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी देना रहा।


शिविर के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के दांतों की जांच की। साथ ही दंत रोगों की रोकथाम, नियमित ब्रशिंग, संतुलित आहार और तंबाकू/नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जरूरतमंदों को परामर्श भी प्रदान किया गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी ने शिविर का निरीक्षण किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस जिला बद्दी ने इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।