नालागढ़ 9 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सुझाव, समस्याएँ एवं महत्वपूर्ण मुद्दे प्रस्तुत किए गए, जिन पर पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिले में लंबित एवं पेंडिंग केस फ़ाइलों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा NDPS अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों पर सख़्त निगरानी, नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, खुफिया सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, महिला सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को “सीसी-3 प्रमाण पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी बद्दी ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करता है।

पुलिस जिला बद्दी द्वारा भविष्य में भी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।










