नालागढ़ 10 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर तहसील नालागढ़ के खेडा क्षेत्र में स्थित हरि ॐ निवास, वार्ड नं. 4 पहाड़ी कॉलोनी में इस वर्ष भी विशाल धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
श्रीमती लीलावती एवं जय देव वर्मा परिवार की ओर से 22वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि रविवार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा, जबकि सोमवार 16 फरवरी 2026 को भंडारे का आयोजन रखा गया है।

परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा है कि वे “भोले बाबा की शादी” के इस पावन उत्सव में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें ।










