रामशहर 13 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने शुक्रवार को रामशहर तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त करीब दो घंटे तक तहसील कार्यालय में रहे और विभिन्न शाखाओं के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय का कार्य संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य प्रणाली और सेवा वितरण को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहुल वालिया, तहसीलदार रामशहर अभिषेक सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर सहित तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।









