/कसौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुआ ऑटो बरामद

कसौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुआ ऑटो बरामद

सोलन 13 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के जिला सोलन के थाना कसौली के अंतर्गत गडखल क्षेत्र में चोरी हुए एक ऑटो थ्री व्हीलर (लोडिंग) वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार FIR No. 14/2026 दिनांक 11-02-2026, धारा 303(2) BNS, थाना कसौली के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे उन्होंने अपना ऑटो गडखल–धर्मपुर सड़क पर बस स्टॉप गडखल के पास खड़ा किया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति रात में चोरी कर ले गए।

चोरी हुए वाहन की कीमत लगभग ₹93,000 बताई गई है।


मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

फुटेज में ऑटो को दो अज्ञात व्यक्ति धर्मपुर की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए।

तलाश के दौरान पुलिस टीम को धर्मपुर के मंगोटी मोड़ के पास सड़क किनारे संदिग्ध घिसटने के निशान मिले। जब टीम ने नीचे जंगल क्षेत्र में खोजबीन की, तो सड़क से करीब 400 फुट नीचे उक्त ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला।

वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

मामले की जांच अभी चल रही है।