सोलन 13 फरबरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कामली पुल बाईफर्केशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर पैदल चल रहे एक युवक को काबू किया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 7.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीक्षांत पुत्र श्री राजेंद्र काशिव, निवासी गांव अन्नेच, डाकखाना डगशाई, तहसील व जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना परवाणू में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को 13-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले की जांच जारी है।









