शिमला/चंडीगढ़ 13 फरवरी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सहजयोग परिवार द्वारा विशेष ऑनलाइन सहज योग ध्यान एवं आत्मसाक्षात्कार सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
यह निःशुल्क ध्यान सत्र 15 फरवरी 2026 (रविवार) को शाम 6:00 से 7:00 बजे तक आयोजित होगा।
सत्र का लाइव प्रसारण Nirmal Yuva India के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस विशेष ध्यान कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आत्मसाक्षात्कार और आंतरिक शांति का अनुभव कराना है। महाशिवरात्रि के पर्व पर ध्यान के माध्यम से भगवान शिव की आराधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का संदेश दिया जाएगा।
सहजयोग परिवार ने लोगों से इस ऑनलाइन ध्यान सत्र में जुड़ने और अपने परिवार व मित्रों के साथ भी इसे साझा करने की अपील की है।








