14 वाहनों के चालान
बद्दी, 13 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने अटल शिक्षा कुंज, बद्दी के समीप स्वयं नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की। इस विशेष अभियान के दौरान एसपी बद्दी मौके पर मौजूद रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चेकिंग के दौरान काले शीशे (ब्लैक फिल्म) लगाकर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 14 चालान किए गए।

एसपी विनोद धीमान ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुलिस जिला बद्दी आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रखेगा।








